बुजुर्ग की रेललाइन के पास गिरकर मौत
भागलपुर। शौच के लिए निकले बुजुर्ग की शुक्रवार की सुबह कोहरे में रेललाइन के समीप गिरने से मौत हो गई। परिजनों की मांग पर पुलिस ने पंचनामा बनाकर अंतिम संस्कार के लिए शव को सौंप दिया।
लार थाना क्षेत्र के भेवली गांव निवासी रमायन गौड़ (80) शुक्रवार सुबह पांच बजे घर से खेत की तरफ रेललाइन के किनारे निकले थे। उनका चश्मा घर पर ही छूट गया था। घना कोहरा होने से वह रेललाइन पर टकरा कर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि कोहरे में रेल लाइन से टकराकर गिरने से उनकी मौत हो गई। परिजनों के कहने पर पंचनामा बनाकर शव को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।