सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
रुद्रपुर। इलाज के लिए जा रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों की बृहस्पतिवार को कोइलगढहा के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
तिवईं गांव निवासी रविंद्र राजभर (35) पड़ोस के साहेब साहनी को रुद्रपुर इलाज के लिए बाइक से ले जा रहे थे। अभी वह देवरिया- रुद्रपुर मार्ग पर कोइगढहा के समीप ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बाइक ने टक्कर मार दिया, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। गंभीर रूप से घायल साहेब साहनी को इलाज जिला अस्पातल में चल रहा है।