ट्रक की चपेट में अभिकर्ता की मौत
देवरिया। सदर कोतवाली के खोरा राम गांव के पास बुधवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पोस्ट आफिस के अभिकर्ता की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने भाग रहे ट्रक को रोका और पुलिस को सूचना दी।
सदर कोतवाली के खोराराम गांव के मुंबइया टोला निवासी जग्गे लाल (45) पोस्ट आफिस के अभिकर्ता थे। रात में करीब 8:30 बजे बाइक से गांव जा रहे थे। इसी दौरान गांव के चौराहे के पास ट्रक की चपेट में आ गए। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। संवाद