फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट से मां की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट से मां की मौत, पुत्र घायल
विज्ञापन

बघौचघाट। बिहार के कटया-पकहां मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुत्र का इलाज बिहार के कटया अस्पताल में चल रहा है। देरी से पुलिस पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

कटेया थाना क्षेत्र के समोगर गांव निवासी राम अवध जायसवाल की पत्नी सुनीता देवी अपने 13 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार का इलाज कराने बघौचघाट थाना क्षेत्र के पकहा घाट जा रही थीं। कटया-पकहां मुख्य सड़क पर घुर्नाकुंड मोड़ से दो सौ मीटर दक्षिण रामेश्वर बर के पास तेज गति से आ रहे वाहन ने चपेट में ले लिया। मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। कोहरे का फायदा उठाकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को कटया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बच्चे का इलाज चल रहा है। कटया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें