फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सहजौली के युवक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में सहजौली के युवक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

करुअना। क्षेत्र के सोनाड़ी मोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सदर कोतवाली के सहजौली निवासी धर्मेंद्र गोंड़ (26) पुत्र पुर्नवासी की गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मंगलवार को सहजौली गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र पुर्नवासी अपने ममेरे भाई रोहित पुत्र दुर्गा विश्वकर्मा के साथ बाइक से उसके गांव खुदिया पाठक जा रहा था। सोनाड़ी मोड़ के निकट किसी वाहन की बाइक से भिड़ंत हो गई। धर्मेंद्र और रोहित घायल हो गए। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। धर्मेंद्र की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। धर्मेंद्र की मौत की खबर मिलते ही ननिहाल खुदिया पाठक में सन्नाटा पसर गया। थानाध्यक्ष भलुअनी गोपाल प्रसाद राजभर ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत
बरहज। क्षेत्र के एक गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने जिसका दाह-संस्कार कर दिया। लोग बता रहे हैं कि किसी बात को लेकर महिला ने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। महिला की मौत से उसके तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। जानकारी होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर महिला को फंदे से उतारा। इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन

बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गांव में घुसकर किया फायर
भाटपाररानी। खामपार थाना के ग्राम भोपतपूरा में सोमवार की रात्रि करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाश गांव में घुसे और असलहा लहराते हुए फायर झोंक दिया। गांव के लोग बाहर आते तब तक बदमाश बाइक से ही फरार हो गए । मंगलवार को गांव के बृजलाल कुशवाहा सहित अन्य युवकों ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। उन्होंने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें