फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी की चपेट में आने से छात्रा की मौत
विज्ञापन

भटनी। उसका गांव के सामने मालगाड़ी की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। चार घंटे के प्रयास के बाद शव की शिनाख्त हुई। छात्रा क्षेत्र के छपिया जयदेव गांव की रहने वाली थी। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। पुलिस घरवालों से पूछताछ कर रही है।
भटनी-सिवान रेलखंड पर उसका गांव के सामने लोगों ने बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक लड़की का शव देखा। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव की शिनाख्त में जुट गई। करीब चार घंटे के प्रयास के बाद शव की पहचान प्रतिमा मौर्य पुत्री उत्तिम सिंह कुशवाहा (17) निवासी छपिया जयदेव के रूप में हुई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिवार वालों से पूछताछ में जुट गई। परिजनों ने बताया कि प्रतिमा कक्षा 10 की छात्रा थी। करीब दो साल से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसका इलाज गोरखपुर में एक निजी चिकित्सक के वहां चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी का शव देख बेहोश हो गए पिता
भटनी। अचानक घर से गायब प्रतिमा को ढूंढने में परिजन लगे थे, तभी किसी ने बताया कि उसका शव थाने पर गया है। आनन-फानन पिता उत्तिम सिंह कुशवाहा, मां शांति देवी थाने पहुंची, जहां बेटी का शव देख मां रोने लगी। पिता उत्तिम अचेत होकर गिर पड़े। पुलिस कर्मियों ने पानी का छींटा मारा तो उन्हें होश आया। उत्तिम कुशवाहा के चार संतानों में प्रतिमा दूसरे नम्बर की थी। सामने बेटी का शव देख पिता की आंखों से आंसू बह रहे थे। इसके अलावा बड़ी बहन ज्योति, भाई शिवम व अनूप का भी रो-रोकर बुरा हाल था। यह नजारा देख मौजूद सभी की आंखें नम थी। पिता ने बताया कि प्रतिमा पढ़ने में होशियार थी। वह पढ़-लिख कर अधिकारी बनना चाहती थी। इसके लिए खूब मेहनत करती थी। घर की माली हालत ठीक नहीं होने पर सब्जी की खेती कर बच्चों को पढ़ा रहा था। पिछले दो सालों से प्रतिमा की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं थी। उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें