फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की मौत, वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की मौत, वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के सीसी रोड पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत हो गई। बुधवार को युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात दोपहिया वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भुजौली कालोनी निवासी विनय वर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उनके भाई विवेक कुमार 30 वर्ष मंगलवार की शाम सीसी रोड से गुजर रहे थे। इसी बीच एक अज्ञात दोपहिया वाहन की टक्कर में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। टक्कर मार वाहन समेत चालक फरार हो गए। घायलावस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बीच रास्ते में ही विवेक की मौत हो गई। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात दोपहिया वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें