फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हादसे में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हादसे में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

रुद्रपुर। निबही गांव के पास बाइक सवार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार की रात मौत हो गई। युवक कोतवाली के नकटापार गांव का रहने वाला था। वह गोरखपुर जिले के बोहाबर गांव से रिश्तेदार के ब्रह्मभोज में शरीक होकर वापस लौट रहा था। पुलिस के अनुसार उसकी बाइक पेड़ से टकरा जाने के कारण वह हादसे का शिकार हो गया। वहीं मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नकटापार गांव के लक्ष्मण निषाद का पुत्र अमरजीत निषाद (28) गोरखपुर जिले झंगहा थाना स्थित बोहाबर गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर ब्रह्मभोज में शामिल होने गया था। रात करीब नौ बजे बाइक से लौट रहा था। गोरखपुर और देवरिया जिले की सीमा पर स्थित निबही गांव के करीब बाइक पेड़ से टकरा गई। वह बाइक से उछल कर सड़क के किनारे गिर गया उसके सिर और गले पर गंभीर चोट आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की बाइक सड़क से करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। राहगीरों ने उसके मोबाइल फोन से घरवालों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे घरवाले उसे कौड़ीराम अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अमरजीत की सात माह की एक बेटी है। अमरजीत के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि उसके गले पर धारदार हथियार का वार साफ नजर आ रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला मार्ग दुर्घटना का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें