सरकारी शराब की दुकान के पास मिला वृद्ध का शव
बरहज। बरांव चौराहे पर सरकारी देसी शराब की दुकान के निकट नेतवार गांव निवासी मोतीचंद (62) का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह शराब का सेवन बताया जा रहा है।
सोमवार की देर शाम बरहज-रुद्रपुर मार्ग स्थित बरांव चौराहे पर मदनपुर थाना क्षेत्र के नेतवार गांव निवासी मोतीचंद का शव मिला। थोड़ी ही देर में वहां लोग जुट गए। परिवार के लोग भी पहुंच गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जाचं-पड़ताल की। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। लोगों का कहना है कि मोतीचंद ज्यादातर चौराहा और शराब की दुकान के आसपास देखा जाता था। इंस्पेक्टर मदनपुर प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जांच कराई जा रही है।