फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत
विज्ञापन

बैतालपुर। शौच करने जा रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर गांव निवासी महावीर प्रसाद (30) पुत्र प्रभु प्रसाद शनिवार की देर रात डिब्बे में पानी लेकर घर से शौच करने के लिए निकला। कई घंटे बाद घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसे ढूंढ़ने निकले। किसी ने बताया कि वह बढ़या ढा़ला की तरफ गया है। उधर पता करने जाने पर लोगों ने बताया कि किसी व्यक्ति के ट्रेन दुर्घटना में चोटिल होने की आवाज सुनाई दी है। देर रात होने के कारण उधर लोग जाने से भी कतराते रहे। फिर भी कुछ लोगों हिम्मत जुटाकर पहुंच देखा तो महावीर की ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गई है। बैतालपुर चौकी प्रभारी श्यामलाल निषाद ने बताया कि मौके से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें