फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से दबकर शख्स की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली से दबकर शख्स की मौत
विज्ञापन

रुद्रपुर। क्षेत्र के लुअठई चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली से दबकर शख्स की मौत हो गई। घटना बुधवार की रात नौ बजे की है। साइकिल सवार शख्स सब्जी लेकर चौराहे से अपने गांव आ रहा था कि ट्रैक्टर के चपेट में आ गया। घायलावस्था में उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जंगल अकटहां गांव के रहने वाले रामनगीना यादव (50) लुअठई चौराहे पर सब्जी लेने गए थे। वह सब्जी लेकर रात करीब नौ बजे लौट रहे थे। चौराहे से आगे बढ़ते ही रुद्रपुर की ओर से जा रही ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आ गए। ट्रैक्टर का पहिया चढ़ जाने से वह बुरी तरह घायल हो गए। चौराहे के लोग उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घाषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें