फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में झुलसी युवती की मौत, जलाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में झुलसी युवती की मौत, जलाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के अहलदादपुर मरकड़ी गांव निवासी एक युवती रविवार की दोपहर संदिग्ध हालात में झुलस गई। उसे सीएचसी रुद्रपुर से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सक के उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली के ही जंगल माहीगंज गांव निवासी गंगा यादव ने अपनी बेटी खुशबू 24 की शादी दो साल पहले इसी थानाक्षेत्र के अहलदादपुर मरकड़ी गांव निवासी आकाश यादव से किया था। आकाश इस समय बैंकाक में है। खुशबू और आकाश का छह महीने का बेटा भी है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट की मांग कर रहे थे। पति के नहीं होने पर सास-ससुर, देवर और ननद उसे प्रताड़ित करते रहते थे। आरोप है कि रविवार की दोपहर उसे घर में आग लगा दी गई। इससे वह 80 फीसदी झुलस गई थी। आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी रुद्रपुर पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था। यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित किया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। रुद्रपुर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि खुशबू ने ससुराल वालों पर जलाने का आरोप लगाया है। उसका पति बाहर रहता है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें