फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ विचारक सूर्यप्रकाश की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- संघ की बैठक में भाग लेने हाटा जा रहे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट(देवरिया)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक, शिक्षाविद और पूर्व प्रधानाचार्य सूर्यप्रकाश यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के वक्त वे संघ की बैठक में भाग लेने बस से कुशीनगर जिले के हाटा जा रहे थे। बस से उतरते समय बाइक सवार ने उन्हें चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

ग्राम बजरहा थाना बघौचघाट निवासी सूर्यप्रकाश यादव जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज नरायनपुर कोठी में प्रधानाचार्य थे। पांच वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने स्वयं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए अपने को समर्पित कर दिया था। संघ के कार्यक्रमों में वह लगातार बढ़-चढ़ के भाग लेते थे। सोमवार को हाटा में संघ की एक बैठक आयोजित थी, उसमें भाग लेने के लिए वे कसया से बस में बैठ गए। हाटा में कार्यक्रम स्थल के पास जब वे बस से उतरने लगे, तभी किसी बाइक सवार ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे वह सड़क पर गिर पड़े उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे की खबर सुन कर संघ के कई स्वयंसेवक वहां पहुंचे और उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत हो गई। शाम को उनका शव गांव पहुंचा। खनुआ नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें