फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 11 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देवरिया। जिले में रविवार को आयी रिपोर्ट में 11 और लोग कारोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से अधिकांश महाराष्ट्र से आए हैं और स्थानीय स्तर पर क्वारंटीन थे। ऐसे में अब तक जिले में कुल 92 संक्रमित मिले हैं। इसमें से 25 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं एक कि मौत हो चुकी है। सभी का सेंट्रल एकेडमी के कोविड-19 अस्पताल में उपचार शुरू हो गया है। पिछले आठ दिनों में 55 नए संक्रमित मिले हैं। रविवार मिले 11 पॉजिटिव लोगों में तीन रामपुर कारखाना के पिपराइच गांव के हैं।
प्रवासियों की घर वापसी के साथ ही तेजी से संक्रमित बढ़े हैं। पिछले रविवार को भी 14 मरीज आने के बाद संक्रमितों की संख्या 51 हो गई थी।
संक्रमितों में भाटपाररानी के एक ग्राम तिलौली का है। यह शख्स हरियाणा से गाड़ी बुक करा कर बेटे के साथ गांव आया था। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपराइच के तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक हैदराबाद से 15 मई को तीन लोगों के साथ ट्रक से झांसी आया। इसके बाद बस से गोरखपुर और फिर ट्रक से गौरी बाजार। दूसरा मुंबई से 13 मई को ट्रेन से जौनपुर और फिर बस से गांव आया। यहां तीसरा हैदराबाद से 15 मई को तीन लोगों के साथ ट्रक से झांसी आया। फिर बस से गोरखपुर और ट्रक से गौरीबाजार।
विज्ञापन

पांचवां खुखुुंदू के जैतपुरा गांव का निवासी मुंबई से 23 मई को ट्रेन से लखनऊ आया। फिर बस से गोरखपुर, पिकअप से गौरी बाजार के खरोह पहुंचा। इसके साथ दस से बारह लोग आए थे।
छठा ग्राम परसा जंगल बैतालपुर निवासी मध्य प्रदेश से 20 मई को चलकर 24 मई को आया। सातवां अहिल्यापुर निवासी युवक मुंबई से 16 मई को जिले के छह लोगों के चला था। इसमें एक महिला पहले ही पॉजिटिव मिल चुकी है। आठवां सलेमपुर के ग्राम बहोरवा मिश्र निवासी पुणे से 25 मई को ट्रेन से गोरखपुर पहुंचा। नौवी मरीज रामचक रूद्रपुर की एक महिला बताई जा रही है। दसवां मरीज देसही देवरिया के अकटहिया निवासी है। वह 24 मई को मुंबई से आया था।11 वां तरकुलवा के सोनहुआ रामनगर निवासी युवक मुंबई से 26 मई को ट्रेन से देवरिया।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि रविवार को आई रिपोर्ट में 11 लोग संक्रमित मिले हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 69 नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजे गए हैं।
18 जोन 75 सेक्टर में बंटा जनपद
देवरिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले को 18 जोन और 75 सेक्टर में बांटा गया है। टाउन हॉल के ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में डीएम अमित किशोर ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगरानी समिति के कार्यों का प्रभावी तरीके से अनुश्रवण कराने से वायरस के संक्रमण को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रतिदिन कम से कम पांच निगरानी समितियों से संपर्क करें। इसके साथ प्रवासी श्रमिकों को दी जाने वाली राहत और स्कील मैपिंग का कार्य अपनी देखरेख में संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ शिवशरणपा जीएन, एडीएम प्रशासन राकेश पटेल, एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, सीआरओ अमृतलाल बिंद, एएसपी शिष्यपाल सिंह, सीएमओ आलोक पांडेय, एसीएमओ डॉक्टर डीवी शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें