फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, दर्ज हुआ दुर्घटना का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के डुमरी स्थित ससुराल में आया था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी पांडेचक मार्ग पर सड़क किनारे शनिवार को गड्ढे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में सड़क हादसे का केस दर्ज किया है।
डुमरी पांडेय चक मार्ग स्थित रामपुर कारखाना धुस से पहले सड़क किनारे गड्ढे में शनिवार की सुबह एक युवक का शव दिखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के बाएं कनपटी पर चोट के निशान पाए गए। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान बरहज थाना क्षेत्र के लवरछी निवासी रामकेवल (38) पुत्र हरिदत्त के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। युवक की ससुराल रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी राधेश्याम प्रजापति के घर थी। वैवाहिक समारोह में शामिल होने वह ससुराल सप्ताह पहले से आया हुआ था। 28 मई को तिलक और 30 मई को वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ था। ससुरालियों के मुताबिक वह 2 जून को घर जाने के लिए ससुराल से निकला था। सुबह उसका शव मिलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है।

गुजरात से एक सप्ताह पूर्व गांव आया था रामकेवल
फोटो समाचार-03डीईओ 131
मौत को हत्या और मार्ग दुर्घटना से जोड़ रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के लवरछी वार्ड निवासी रामकेवल (38) पुत्र हरद प्रजापति का शव ससुराल स्थित रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के बाइपास पर पाया गया। शनिवार को घर शव पहुंचने पर रोना-पिटना मच गया। जबकि मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। वह एक सप्ताल पूर्व गुजरात से लवरछी घर आए थे। वह चार दिन से ससुराल गए हुए थे। रामकेवल गुजरात के एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते थे। वह अपनी पत्नी सीमा देवी और पुत्र किशन (08), राज (04), पुत्री संजना (06) के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल गए थे। दो दिन से उनका लोकेशन नहीं मिल रहा था। दरवाजे पर शव पहुंचने पर मोहल्ले के लोग जुट गए। मां दुइजी देवी बदहवास थी। वहीं पत्नी सीमा का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें