फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हाइटेंशन तार टूटकर गिरा, दो दुकानें जलीं

Sat, 03 Jun 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
लार उपकेन्द्र पर प्रदर्शन करते लोग
विज्ञापन
-नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन, मुआवजे के लिए एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर के इंद्रानगर वार्ड के गांधी मोड़ पर शुक्रवार देर रात दुकान के ऊपर से गुजरा लो हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया। जिससे दो दुकानों में आग लग गई। यह देख मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आपूर्ति चालू रहने से लोग आग बुझाने में असमर्थ दिखे। लोगों ने घटना की सूचना उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर देने की कोशिश की। आरोप है कि मोबाइल स्विच ऑफ था। इसके बाद उपकेंद्र पहुंचकर आपूर्ति ब्रेक कराया। तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। इससे गुस्साए लोगों ने उपकेंद्र पहुंचकर नारेबाजी कर घंटों प्रदर्शन किया। साथ ही घटना से हुए क्षति पूर्ति की मांग को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा।
गांधी मोड़ पर शुक्रवार रात सड़क किनारे अचानक लो हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया। जिसमे ठाकुर गौरी निवासी पंकज गोंड की पान की दुकान व हृदयानंद ठाकुर के सैलून में आग लग गई। आधी रात को आग की लपटें देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। आनन फानन मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन बिजली प्रवाहित होने से विवश नजर आए। आपूर्ति ब्रेक होने पर लोगों व कस्बा चौकी के पुलिस कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। दोनों दुकानदारों के मुताबिक 95 हजार का सामान जल गया है। उधर तार के टूटकर गिरने व सीयूजी नंबर बंद होने से नाराज लोग साहू विशाल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को उपकेंद्र पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि जिस समय घटना हुई, उस दौरान बिजली प्रवाहित थी। अगर सीयूजी नंबर चालू रहता तो आपूर्ति ब्रेक करा जल्द आग पर काबू पा लिया गया होता। सीयूजी आफ रखना कर्मचारी की लापरवाही है। लोगों का तेवर देख सीयूजी आफ रखने वाला कर्मचारी मौके से भाग निकला। इसके बाद आगजनी से हुए नुकसान की क्षति पूर्ति की मांग व सीयूजी आफ रखने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सज्जू लारी, अजहर लारी, सभासद प्रतिनिधि कृपादयाल, विकास खरवार, रमीज राजा, इमरान लारी, गुड्डन, प्रमोद, अरमान, शान मोहम्मद, आविद, क्यामुदिन और गौसुल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
सीयूजी ऑफ रखना लापरवाही है। इसकी जांच की जाएगी। तार टूटने से दो दुकानें जलने की सूचना मिली है। जल्द ही तार को बदलवाने के लिए सर्वे का कार्य शुरू हो जाएगा। घटना में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए निगम के उच्चाधिकारियों को अवगत कराऊंगा।
विज्ञापन

मनीष यादव, एसडीओ लार
....
दो दुकानों में आग लगने की सूचना पर हलका लेखपाल को भेजा था। पता चला की आग लो हाइटेंशन तार टूटने से लगी है।
ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम सलेमपुर
....
लो वोल्टेज से वैश्यकर्णी वार्ड के नागरिक परेशान
एक सप्ताह से नगर के वैश्यकर्णी वार्ड के नागरिक लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। वोल्टेज नहीं मिलने से कई घर अंधेरे में हैं। घर में लगे उपकरण फ्रिज, कूलर, इन्वर्टर अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। वहीं पंखा धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी घर में रह रही महिलाओं को हो रही है। पानी के लिए लोग रोज परेशान हो रहे हैं। शनिवार को वार्ड के लोगों ने बिजली उपकेंद्र पहुंचकर खराबी को ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें