फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आंशका

Wed, 14 Jan 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/मदनपुर। पकड़ी तिवारी गांव के पास सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। लोग कहीं और हत्या कर शव यहां फेंकने की आंशका व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह सड़क के किनारे कुछ लोगों ने अज्ञात युवक का शव देखा। शव मिलने की जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। युवक के दाएं आंख के नीचे और गले में चोट के निशान थे। पास में एक ईंट का टुकड़ा पड़ा हुआ था। वह जींस पैंट, नीले रंग की जैकेट और लाल स्वेटर, जबकि दाहिने हाथ में कड़ा पहने हुए था। मदनपुर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें