फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

बघौचघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेख सेमरी गांव के समीप नहर पुलिया के नीचे चोकर के बोरे में बंधा महिला का शव पाया गया। सूचना फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र, सीओ निष्ठा उपाध्याय सहित थाना प्रभारी भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला की हत्या कर यहां फेंका गया है।
शनिवार दोपहर शेख सेमरी गांव के समीप एक चरवाहे ने नहर में चोकर के बोरे में भरा महिला का शव देखा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देर शाम बघौचघाट कस्बा निवासी मुलाजिम अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे तो शव को देखते दहाड़े मारकर रोने लगे। शव की पहचान अपनी पुत्री अफसाना खातून (35) के रूप में की। मुलाजिम अंसारी ने बताया की उसने अफसाना खातून का निकाह 15 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के बसडिला निवासी नौशाद अंसारी पुत्र मुंसियार अंसारी के साथ किया था। उसका तीन साल का पुत्र है। बताया कि ससुराल वाले आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है। उसके बाद पुलिस टीम मृतका के ससुराल पहुंची। लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलते ही सीओ सिटी भी घटनास्थल पर पहुंच गईं और पूरी घटना की जानकारी ली। देर शाम एसपी श्रीपति मिश्र भी घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्मार्टम के लिए भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें