सड़क पर मिला शव, हादसे की आशंका
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़कागांव दुबे निवासी शकूर (55) का शव, बनकटा थाना क्षेत्र के रुस्तम बहियारी के समीप सड़क पर मिला। आशंका है कि शनिवार की रात किसी वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सुबह आसपास के लोगों ने बनकटा पुलिस को सूचना दी।
ग्राम बड़कागांव दुबे निवासी शकूर रात में साइकिल से बनकटा थाना के ग्राम सोहनपुर रिश्तेदारी गए हुए थे। देर रात लौटते समय वे सलेमपुर मैरवा मार्ग पर बनकटा थाना के ग्राम रुस्तम बहियारी के समीप किसी वाहन की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह आसपास के लोगों ने बनकटा पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अलावा कुछ युवक भी शव की पहचान के लिए अपने अपने व्हटसएप ग्रुप में फोटो को पोस्ट और शेयर किया। उसके बाद शव की पहचान हो गई। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव की शिनाख्त की। पांच पुत्रों के पिता शकूर घर पर ही रहते थे। उनके सभी पुत्र बाहर रहते हैं।