फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से कूदे व्यक्ति का शव सहियांगढ़ से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल से कूदे व्यक्ति का शव सहियांगढ़ से बरामद
विज्ञापन

लार। पारिवारिक कलह से तंग आकर भागलपुर पुल से नदी में छलांग लगाने वाले उसरहां गांव के बेचन चौरसिया का शव सहियांगढ़ गांव के पास सरयू नदी किनारे उतराया मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मछुआरे के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। मौत की सूचना से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के उसरहां निवासी बेचन चौरसिया (55) किसी बात पर परिजनों से नाराज हो गए। वह शनिवार को बाइक लेकर भागलपुर चौराहे पर पहुंचे। बाइक खड़ी कर पैदल ही बलिया-देवरिया को जोड़ने वाले भागलपुर पक्के पुल पर पहुंचे। चप्पलें और आधार कार्ड रखकर नदी में छलांग लगा दी। मईल पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए घटना की जानकारी परिजनों को दी और उनकी तलाश में जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी पता नहीं चला। रविवार को ग्राम सहियांगढ़ के लोग गांव के लोगों ने सरयू नदी में शव उतराया देख पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने शव की पहचान की। मौत की खबर घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। पत्नी बच्ची देवी गश खाकर गिर पड़ीं। बड़े बेटे अरविंद, आनंद, संदीप पिता की मौत से गमजदा हैं। एसएसआई राममोहन सिंह ने बताया कि भागलपुर पुल से नदी में छलांग लगाए व्यक्ति का शव बरामद मिल गया है।परिजन उसे मानसिक रूप से कमजोर बता रहे हैं। तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर जांच की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें