गेहूं खरीद के लिए कांग्रेसियों ने दिया धरना
लार/भाटपाररानी। किसानों के गेहूं खरीद की गारंटी सुनिश्चित करने के लिए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मंगलवार को चनुकी मोड़ के सरकारी खरीद केंद्र पर धरना दिया। रामजी गिरि ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद की स्थिति से कांग्रेस खिन्न है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई लेकिन कोरोना के चलते क्रय केंद्रों पर ताला लटका रहा। जैसे ही किसान गेहूं लेकर क्रय केंद्र पहुंचने लगे, खरीद को आधा कर दिया गया है। पंजाब और हरियाणा जैसे प्रदेशों में गेहूं की सरकारी ख़रीद कुल उत्पादन का 80-85% तक होती है, जबकि उत्तरप्रदेश में 378 लाख मीट्रिक टन उत्पादित गेहूं का मात्र 14% सरकारी केंद्रों पर खरीद हुई है। तमाम किसान गेहूं नहीं बेच पाए हैं। अब क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं खरीद में सरकारी फरमानों के चलते अफसर टाल मटोल कर रहे हैं। प्रदेश सरकार 31 जुलाई तक क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद जारी रखे।
ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सिंह अमेठिया ने कहा कि किसानों को दूर मंडियों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। धरना देने वालों में डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, दीनदयाल प्रसाद, वशिष्ठ मोदनवाल, अकलीम खान, बालचंद पटेल, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, दिनेश सिंह, शमशुल आजम, रूदल बागी, अनिरुद्ध शर्मा, कृष्णा तिवारी, तम्मना, मनीष कुमार रजक, विमला देवी, मारकंडेय मिश्र, रामविलास तिवारी, प्रेम लाल भारती, संजय गुप्ता, चुन्नू श्रीवास्तव, मोहम्मद फहद लारी आदि मौजूद रहे।
भाटपाररानी गेहूं क्रय केंद्र हाट शाखा पर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव के नेतृत्व में गेहूं खरीद बंद होने के विरुद्ध धरना दिया। उन्होंने प्रदेश शासन से किसानों का गेहूं खरीदने की मांग की। यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा कि किसानों का गेहूं अब तक क्रय नहीं हुआ है। उनकी खरीदारी की जाए। किसान अपना गेहूं लेकर क्रय केंद्रों पर बरसात में चक्कर काट रहे हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष रामजी गिरि, रामविलास तिवारी, जितेंद्र यादव, जगरनाथ यादव, ऋषि प्रताप मनोज सिंह अमेठिया, जनार्दन वर्मा, सलीम अली, दीनदयाल, मारकंडे मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, राकेश कनौजिया, संजय गुप्ता, शमसुल आजम, वशिष्ठ मोदनवाल, चुन्नू श्रीवास्तव, कृष्णा तिवारी आदि मौजूद रहे।