फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

लार। नगर के बाजार वार्ड बृहस्पतिवार को छत के कुंडे से रस्सी के सहारे महिला का शव लकटा मिला। परिजन शव को फंदे से उतारकर सीएचसी लार ले गए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
बिहार सिवान जिला के गुठनी थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी मोनिका बरनवाल (27) पुत्री प्रमोद बरनवाल की शादी तकरीबन पांच वर्ष पूर्व लार नगर के बाजार वार्ड निवासी विशाल बरनवाल के साथ हुई थी। दोनों से एक बेटी भी है। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दस लाख रुपये व एक कार की मांग करते थे। मोनिका के विरोध करने पर मारपीट करते थे। दोपहर परिवार के लोग घर के काम में लगे थे, बेटी भी खेल रही थी। कुछ देर बाद पता चला कि बंद कमरे की छत के कुंडे से रस्सी के सहार मोनिका का शव लटका है। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे मृतका के पिता प्रमोद बरनवाल ने पति और सास-ससुर पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा थाने में तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक बरजोर सिंह ने बताया कि महिला का शव कब्जे में लिया गया है। जांच की जा रही है। तहरीर मिली है। पति व ससुर को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मम्मी उठो न जल्दी, मुझे अच्छा नहीं लग रहा
लार। मोनिका की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मायके वाले शव से लिपट कर रो रहे थे। इसी बीच चार वर्ष की बेटी भूमि मां के शव को उठा रही थी। वह रोते हुए कह रही थी ...मां उठो ना, मुझे अच्छा नहीं लगा रहा है। इससे मौजूद लोगों की आंखें डबडबा गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें