गेहूं के खेत में मिला खोखरबर गांव के मजदूर का शव
पकड़ी बाजार। रुद्रपुर कोतवाली के गिदहा गांव के समीप ईंट भट्ठे के सामने गेहूं के खेत में शनिवार को अधेड़ का शव मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आधार कार्ड से उसकी पहचान खोखरबर गांव के गनेश यादव (55) के रूप में की।
पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और शव की पहचान की। पिता का शव देकर अमरजीत फफक कर रोने लगा। अमरजीत ने बताया कि गनेश गांवों में घूमकर मजदूरी करते थे। एक सप्ताह पहले वह घर से मजदूरी करने निकले शनिवार को फत्तेपुर के गिदहा टोले के पास गेहूं में उनका शव मिलने से सनसनी फैल गई। अमरजीत ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गनेश के दो लड़के अमरजीत और इंद्रजीत विवाहित हैं। तीन पुत्रियों में दो का विवाह नहीं हुआ है। उनकी मौत से पत्नी कलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत कोतवाल जितेंद्र टंडन के कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच हो रही है।