फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने के दौरान किशोर सरयू नदी में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
नहाने के दौरान किशोर सरयू नदी में लापता
विज्ञापन

बरहज। खुखुंदू थाना क्षेत्र के डुमरिया लाला गांव के कुशहा टोला निवासी और कक्षा आठ का छात्र गंगेश चौहान (14) पुत्र सुनील चौहान गौरा-कटइलवा स्थित मुक्तिधाम के पास सरयू नदी में स्नान के दौरान लापता हो गया। वह अपने बड़े दादा के दाह-संस्कार में आया था।
विज्ञापन

शनिवार को मुक्तिधाम पर डुमरिया लाला के राजधारी चौहान (85) का अंतिम संस्कार हो रहा था। शव यात्रा में परिवार और गांव के लोग आए थे। बंजारी मां स्थान के निकट लोग सरयू नदी में स्नान कर रहे थे। गंगेश का पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया। लोग जब तक उसके बचाव के लिए कुछ करते, वह नदी में लापता हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। मुक्तिधाम के अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसआई सुमित राय हमराहियों के साथ पहुंच गए। नदी में स्थानीय गोताखोर और तीन नावों के जरिए किशोर की तलाश कराई जा रही है। शाम तक उसका कहीं पता नहीं चल सका। जानकारी होने पर मां निर्मला देवी दहाड़ें मारने लगीं। इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई है। किशोर की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें