रेल लाइन के किनारे मिला युवक का शव
गौरी बाजार। थाना क्षेत्र के हरेरामपुर गांव रेलवे ढाला के समीप रविवार को ग्रामीणों ने युवक का शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस बाबत थानाध्यक्ष गिरिजेश तिवारी ने बताया कि मृतक की कद काठी सामान्य है। उसकी उम्र लगभग 28 वर्ष है। चेहरे को छोड़कर शरीर पर कोई गंभीर चोट का निशान नहीं है। ठंड से शरीर अकड़ गई है। वह लाल रंग की टोपी, नीला जैकेट, जींस पैंट एवं काले रंग का जूता पहने है। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।