फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा
विज्ञापन

सोहनपुर। बनकटा थाना के ग्राम परसिया की बेटियों ने साहसी कदम उठाते हुए परंपरा तोड़ डाली। पिता की मौत के बाद न केवल उनकी अर्थी को कंधा दिया, बल्कि श्मशान घाट के तट पर शव लेकर पहुंचीं और दाह संस्कार किया। बेटियों के इस साहस की हर तरफ चर्चा हो रही है।
ग्राम परसिया निवासी इंद्रदेव कुशवाहा की पांच बेटियां संगीता, सुनीता, हिरामती, श्रीमती, सोनमती हैं। इसमें से चार बेटियों की शादी हो चुकी है। पांचों बेटियों को इंद्रदेव ने शिक्षा दिलाई। उन्होंने बेटियों को बेटों जैसा भी माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को इंद्रदेव की मौत हो गई। मौत के बाद गांव में चर्चा उठने लगी कि आखिर मुखाग्नि कौन देगा। इसकी जानकारी जब बेटियों को हुई उन्होंने साहसिक कदम उठाते हुए अर्थी को कंधा देने के लिए आगे बढ़ीं। इसके बाद अर्थी को लेकर श्मशान घाट पहुंची। बड़ी बेटी के पुत्र प्रिंस ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें