देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पूरवा गांव में घरेलू विवाद एक पति ने पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पत्नी ने सास के साथ मारपीट की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेहड़ा पुरवा गांव निवासी विजय कुमार चौहान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी गुड़िया देवी ने बिना किसी कारण उनकी मां को गाली देते हुए मारपीट की। इससे मां की अंगुली टूट गई और कई अन्य जगह भी चोट आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।