मईल। थाना क्षेत्र के बरेजी पुल के पास पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, मईल थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में भागलपुर चौकी प्रभारी संतोष सिंह, कांस्टेबल योगेश यादव, रोहित, इजहार अहमद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान भागलपुर निवासी शिवम यादव के रूप में हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मईल थाने में पांच प्राथमिकी दर्ज हैं, जबकि खुखुंदू थाने में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुआ है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।