फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की तिथि पर मतैक्य नहीं, ज्योतिषाचार्य 19 के पक्ष में

विज्ञापन
विज्ञापन
होली की तिथि पर मतैक्य नहीं, ज्योतिषाचार्य 19 के पक्ष में
विज्ञापन

देवरिया। रंगों का त्योहार होली 18 को है या 19 मार्च को, इस पर असमंजस की स्थिति है। देश के कई हिस्सों में 18 मार्च को ही होली मनाने की बात कही जा रही है, वहीं गोरखपुर सहित पूर्वांचल के अन्य क्षेत्रों में 19 मार्च को। उधर, अधिकांश ज्योतिषाचार्यों का मत है कि वाराणसी के पंचांग के अनुसार इधर 19 मार्च को ही होली मनाई जाएगी।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 17 मार्च दिन बृहस्पतिवार को सूर्योदय 6:03 बजे और चतुर्दशी तिथि का मान दिन में 1:02 बजे तक। इसके बाद संपूर्ण दिन और रात्रि पर्यंत पूर्णिमा है। यह पूर्णिमा दूसरे दिन 18 मार्च को दिन में 12:52 बजे तक है। 17 मार्च को भद्रा भी दिन में 1:02 बजे से रात को 12:57 बजे तक है। पूर्णिमा तिथि के पूर्वार्द्ध में भद्रा का निवास होता ही है। होलिकादहन के विषय में कहा गया है कि भद्रारहित पूर्णिमा की रात में ही किया जाए। दिन में, चतुर्दशी या प्रतिपदा में होलिका दहन का निषेध है। इसलिए इस वर्ष होलिकादहन 17 मार्च की रात्रि में 12:57 बजे के बाद और 18 मार्च को सूर्योदय 6:02 बजे से पूर्व ही मान्य होगी। ज्योतिषाचार्य शरद चंद्र मिश्र कहते हैं कि रंग भरी होली चैत्र कृष्ण सूर्योदय व्यापिनी प्रतिपदा में आयोजित होती है। यह 19 मार्च को है। इस दिन प्रतिपदा दिन में 12:13 बजे तक रहने से धूलिवंदन और राग रंग के लिए यह दिन प्रशस्त माना जाएगा। श्रीबैकुंठनाथ पौहारी संस्कृत महाविद्यालय के ज्योतिषाचार्य पं.विवेक उपाध्याय ने बताया कि उदयातिथि के प्रतिपदा में ही होली मनाने का विधान है। 19 मार्च को उदयातिथि में प्रतिपदा की प्राप्ति हो रही है। ऐसा होने से काशी को छोड़ सर्वत्र होली 19 को ही मनाई जाएगी। 18 मार्च को पूर्णिमा सूर्योदय में 12 बजे के बाद प्रतिपदा तिथि की प्राप्ति हो रही है। 19 मार्च को प्रतिपदा तिथि में सूर्योदय होने के कारण होली इसी दिन मनाना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 को ही मनाई जाएगी होली
भक्ति वाटिका बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी राजनारायणाचार्य ने बताया कि होली मनाने का सही समय इस बार 19 मार्च को ही रहेगा। उदयातिथि के प्रतिपदा में ही होली मनाना शुभ होता है। होलिकादहन 17 मार्च की रात्रि में 12.57 बजे के बाद होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें