फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समितियों से डीएपी गायब,निजी दुकानों पर 1700 में बिक रही खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। रबी की बुआई के सीजन में डीएपी की किल्लत से किसान परेशान हैं। भागलपुर, सलेमपुर, लार, भटनी और बरहज क्षेत्र की अधिकांश सहकारी समितियों पर ताले लटके हैं। वहीं, निजी दुकानों पर खाद उपलब्ध है लेकिन निर्धारित मूल्य से 350 रुपये तक महंगी बेची जा रही है। ऐसे में किसान खाद के लिए समितियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गेहूं की बुआई का उपयुक्त समय 15 से 30 नवंबर तक माना जाता है। इसके बाद बुआई करने पर उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत तक गिरावट आने की आशंका रहती है। इस समय गेहूं की बुआई के लिए डीएपी की सबसे अधिक जरूरत है। किसान सुबह से ही साधन सहकारी समितियों पर खाद के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन कई समितियों पर ताले लटके होने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। करीब दो दर्जन समितियों में यही स्थिति बनी हुई है।
मजबूरी में किसानों को निजी दुकानों से महंगे दाम पर खाद खरीदनी पड़ रही है। शासन ने डीएपी की 50 किलोग्राम की बोरी का मूल्य 1350 रुपये निर्धारित किया है, जबकि निजी दुकानों पर इसे 1600 से 1700 रुपये में बेचा जा रहा है। इसी तरह 267 रुपये की यूरिया की बोरी 350 से 400 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन

किसान शिम्पू सिंह, राजेश सिंह, बबलू तिवारी और रमेश पांडेय का आरोप है कि हर साल बुआई के सीजन में समितियों पर खाद देर से भेजी जाती है। इससे किसानों को निजी दुकानों से महंगे दाम पर खाद खरीदनी पड़ती है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर चना, सरसों, मटर और आलू की बुआई तो कर ली है, लेकिन गेहूं की खेती के लिए पर्याप्त डीएपी नहीं मिल पा रही है। इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ ही बुआई पिछड़ने का खतरा भी बढ़ गया है।

समितियों के चक्कर काटकर थक चुके किसान
निजी दुकानों से महंगे दाम पर डीएपी खरीदकर आलू, मटर, चना और सरसों की बुआई की है। गेहूं की खेती के लिए अधिक मात्रा में डीएपी की जरूरत है, लेकिन समितियों के गोदामों पर ताले लटके हैं।
- अभय तिवारी, ग्राम जिरासो

निजी दुकानदार महंगे दाम पर डीएपी बेच रहे हैं। निर्धारित कीमत से अधिक रुपये न देने पर खाद देने से मना कर देते हैं। खाद की कमी के कारण बुआई पिछड़ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।
- कन्हैया तिवारी, ग्राम सोनबरसा
कोट
जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। रैक देर से आने के कारण वितरण में थोड़ी देरी हुई है। दो-तीन दिन में सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करा दी जाएगी। निजी दुकानों पर अधिक दाम में खाद बेचने वालों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-उदयशंकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें