फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्तक सोनू हत्याकांड: दो अभियुक्त अब भी फरार

Fri, 03 Jul 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा बिहार के गोपालगंज जिले में एक डांस प्रोग्राम के दौरान नर्तक सोनू गोंड की गोली मारकर हत्या किए जाने के चर्चित मामले में अभी भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी बिहार पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। उधर, मृतक सोनू के परिजन पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जबतक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, तबतक न्याय अधूरा है।
विज्ञापन

बता दें कि गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनहा के पास स्थित पटोहवा गांव निवासी महेंद्र कुशवाहा के घर 19 जून को बेटी की शादी थी। बारात यूपी के बघौच घाट थाना क्षेत्र के ग्राम नौगांवा निवासी मैनेजर कुशवाहा के घर से गई थी। बारातियों के मनोरंजन के लिए रामायण यादव की न्यू सरगम ड्रामा पार्टी गई थी। इसी ड्रामा पार्टी में तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा टोला फरेंदहा निवासी सोनू गोंड (31) नर्तक का काम काम करता था। रात में डांस कार्यक्रम के दौरान कुछ मनचले युवकों ने नर्तक सोनू को अपने साथ ले जाने की कोशिश की थी। सोनू ने जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने पिस्टल से उसके पेट में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक सोनू की पत्नी की शिकायत पर शैलेश सिंह, चांद अली, अमन ठाकुर व मन्नू गोंड के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता व कटेया थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार शाम को मुख्य आरोपी शैलेश सिंह को मीरगंज थाना क्षेत्र के खरौनी गांव से तथा डेरवा पुल के पास से चांद अली को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया। लेकिन, वारदात के बाद भी इस हत्याकांड के दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। वहीं, इस मामले में सोनू के परिजनों और क्षेत्र के लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है। उनका कहना है कि जबतक सभी आरोपी सलाखों में नहीं पहुंच जाते तबतक परिवार को न्याय मिलने का एहसास नहीं होगा।
हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्दी ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें