देवरिया। बरहज थाना क्षेत्र के पैना रोड पर रहने वाले एक दंपती को बगल के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। यह देखकर बचाने पहुंचे उसके चाचा-चाची को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। चारों का इलाज मेडिकल कॉलेज में कराया गया।
इस बार होली का हुडदंग होलिका दहन के बाद से शुरू है। जिले में दो दिन होली मनाई जा रही है। सोमवार को होली खेल रहे बरहज के पैना रोड निवासी रविंद्र प्रसाद (28) पुत्र मोहन व उसकी पत्नी निर्मला देवी (24) को बगल के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को ले मारपीट कर घायल कर दिया। उसने बचाने पहुंचे उसके चाचा योगेंद्र (35) पुत्र शंकर सैनी व उसकी पत्नी सरिता देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। चारों का इलाज मेडिकल कॉलेज में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद