फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत चेक न मिलने से किसानों में गुस्सा

Sat, 07 Nov 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्नदाता गुस्से में है। कारण, बदले मौसम के कारण बर्बाद हुई गेहूं और रबी की फसलों का नुकसानी मुआवजा कई माह बाद भी नहीं मिल सका है। इस मामले पर न तो प्रदेश सरकार ध्यान दे रही है न ही केंद्र सरकार।
विज्ञापन


 इसे लेकर कलेक्ट्रेट में शुक्रवार सुबह किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन शुरू कर दिया। वहीं रुद्रपुर तहसील में केवटलिया गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया।

जबकि भटनी के नकहनी चौराहे पर लोगों ने सड़क जाम कर धरना दिया। बाद में भाटपाररानी के एसडीएम के आश्वासन पर लोगों ने जाम खत्म किया।चार दिन तक किसान संघर्ष मोर्चा की ओर जन जागरण अभियान चलाने के बाद किसान नेता राजबहादुर राय कलेक्ट्रेट के नेतृत्व में किसान शुक्रवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे और अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि मौसम की मार से तबाह किसानों को राहत नहीं मिल रही है। पहले रबी की फसल बर्बाद हो गई और अब धान की फसल बर्बाद होने से किसान मायूस है।

 केंद्र और प्रदेश सरकार ने अभी तक सभी किसानों को रबी के मौसम में नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा नहीं दिया। आमरण अनशन के समर्थन में किसान नेता शिवाजी राय, त्रिगुणानंद मिश्र, जनार्दन शाही, कौशल मिश्र, जितेंद्र पांडेय, मुकुंद सिंह, बसपा नेता मुमताज अली, सूर्यप्रताप सिंह, पौहारी राय, जितेंद्र सिंह, अखिलेश राय, गुंजन द्विवेदी, रामप्रताप सिंह, नरेंद्र त्रिपाठी, छट्ठू यादव, त्रिवेणी यादव, सुप्रिया मिश्रा, बजरंगी दास आदि मौजूद रहे।

भटनी में राहत चेक की मांग को लेकर नकहनी चौराहा पर क्षेत्रीय लोगों ने अपराह्न 12 बजे जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब 2.25 बजे बजे पहुंचे भाटपाररानी एसडीएम मायाशंकर यादव ने किसानों से वार्ता की।

उन्होंने शासन से धन उपलब्ध होते ही राहत चेक किसानों में वितरण कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर किसान माने। इस दौरान तारकेश्वर तिवारी, महिला एकता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नू तिवारी, मोनू तिवारी, अनिता देवी, प्रेमशीला, सोनी देवी, मंजू, कृष्णा देवी आदि मौजूद रही। वहीं जाम से भटनी-भरथुआ मार्ग करीब ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा।


रुद्रपुर में शुक्रवार को केवटलिया गांव के लोगों ने तहसील में राहत चेक के लिए प्रदर्शन किया। साथ ही चेक नहीं मिलने पर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इस दौरान लोगों ने नायब तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार दीक्षित को पत्रक सौंपा। नायब तहसीलदार को पत्रक देने वालों में अखिलेश, रामानुज, चंद्रप्रताप सिंह, अवधेश, हरेराम, वंश बहादुर, श्याम बहादुर, उदयप्रताप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें