फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Thu, 02 Jul 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। बंगरा-पड़री मार्ग पर बंगरा गांव के पास बाइक की टक्कर से बृहस्पतिवार को साइकिल सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

साइकिल सवार की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बंगरा लोहारीबारी निवासी प्रभावती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति परसनाथ बाजार से खरीदारी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। बंगरा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस घायल परस नाथ को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। एसओ बलराम सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें