खामपार। थाना क्षेत्र के केरवनिया पुल के पास रविवार को पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन और 1,070 रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर केरवनिया पुल के पास घेराबंदी की गई थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर खामपार और भाटपाररानी थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद