महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी के सामने लगी रोगियों की भीड़
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। पंजीकरण काउंटर से लेकर ओपीडी तक लंबी कतार लगी रही। मेडिसीन, हड्डी रोग समेत सभी विभागों में मरीज इलाज कराने पहुंचे। ओपीडी में 2216 मरीजों का इलाज हुआ।
सुबह ही मरीज पंजीकरण काउंटर पर पर्ची बनवाने के लिए पहुंच गए। पहले पर्ची बनवाकर ओपीडी में कतार में लग गए। मेडिसीन विभाग में कक्ष संख्या एक के सामने से गैलरी तक मरीजों की कतार लगी रही। वहीं मनोरोग, टीबी व श्वास रोग विभाग के अलावा ईएनटी व चर्म रोग विभाग में भी मरीजों की भीड़ रही।