फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में उमड़ी मरीजों की भीड़

Mon, 01 Dec 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मह​​र्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार, फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। कॉलेज के अस्पताल में 2500 नए-पुराने रोगियों ने अपना इलाज कराया। इस दौरान ओपीडी से लेकर औषधि काउंटर तक रोगियों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सुबह से ही मरीजों का आना शुरू हो गया। पंजीकरण काउंटर पर पर्ची बनवाने के बाद मरीज ओपीडी में लाइन में लग गए। सबसे अधिक 450 के करीब मरीज मेडिसीन विभाग में इलाज कराए।
यहां कक्ष संख्या एक, दो व तीन में लंबी कतार लगी रही। कक्ष संख्या एक से लेकर गैलरी और शौचालय तक लंबी लाइन लगी रही। इसके अलावा हड्डी रोग विभाग में तीन सौ से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। यहां पर कक्ष संख्या 19 व 21 के सामने लंबी कतार लगी रही। लोग पहले दिखाने को लेकर धक्का-मुक्की भी करते रहे। बगल में प्लास्टर रूप के सामने भी मरीजों की भीड़ रही। नेत्र रोग विभाग में सीजन का असर दिखाई दिया। यहां पर ऑपरेशन कराने वाले मरीज अधिक आ रहे हैं। यहां पर करीब 300 मरीजों ने डॉक्टर को दिखाया। वहीं स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में तीन सौ मरीजों ने अपना इलाज कराया। बाल रोग विभाग में 170 मरीज आए। यहां कक्ष संख्या चार व तीन में लंबी कतार रही। वहीं टीबी व श्वास रोग विभाग में करीब 150 मरीजों ने इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें