फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सहालग में लोकल रूटों पर बढ़ी भीड़, यात्रियों को नहीं मिल रही बसें

Wed, 20 Nov 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सहालग में लोकल रूटों पर यात्रियों को रोडवेज की बसें समय से नहीं उपलब्ध हो रही हैं। यह स्थिति बरहज, कसया, पडरौना, दोहरीघाट, बड़हलगंज रूट पर अधिक है। खास बात यह है कि इन रूटों पर पड़ने वाले चौराहों पर सामान के साथ खड़े यात्रियों के लिए चालक, परिचालक बसें भी नहीं रोक रहे हैं, ऐसे में इन यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य को जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोकल रूटों के यात्री इधर सबसे ज्यादा परेशानी झेल रहे हैं। रोडवेज प्रशासन इधर लगातार यात्रियों को समय से बसें उपलब्ध कराने में अक्षम साबित हो रहा है। डिपो के पास वर्तमान में निगम की 71 व अनुबंधित 131 बसें हैं, लेकिन लोकल यात्रियों के आगे इनकी संख्या कम पड़ जा रही है। मंगलवार को डिपो परिसर में दोपहर दो बजे कुछ ऐसा ही दृश्य दिखा। गोरखपुर व सलेमपुर जाने के लिए बसें रहीं, लेकिन अन्य लोकल रुटों के यात्रियों को बसें नहीं मिल रही थी, अगर मिल रही हैं तो दो से तीन घंटों का इंतजार करना तय है। ऐसे में परिसर में ही खड़े होकर यात्री वाहनों की राह देख रहे हैं। एक समस्या यह भी इस समय यह है कि चौक-चौराहों पर खड़े यात्रियों को के लिए चालक-परिचालक बसें नहीं रोक रहे हैं। डिपो परिसर में बरहज जाने के लिए खड़े मंतोष श्रीवास्तव, शालिनी देवी, राकेश गाडिया, पडरौना जाने वाले शंभू कुशवाहा, रामप्रताप ने बताया कि पूछताछ केंद्र पर जाने पर केवल इंतजार करने की बात कही जा रही है। हर दिन यहां बसों के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। लग्न को देखते हुए जिम्मेदारों को पर्याप्त बसों का इंतजाम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें