फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महानवमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़

Sat, 12 Oct 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शारदीय नवरात्र के महानवमी पर शुक्रवार को जिले के शक्तिपीठों पर पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। उपासकों ने दुर्गा चालीसा का पाठ कर एवं जयघोष के बीच पूर्णाहुति दी। घरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न हुआ। साथ ही पांव पखारकर कन्याओं का पूजन, भोजन करा एवं दान दक्षिणा देकर किया गया। देर रात तक माता के जयकारों से पंडाल गूंज उठे। दशहरा मेले में मुख्य मार्ग व गलियों के पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भी उमड़ी रही।
महाअष्टमी युक्त महानवमी के मौके पर नौ दिन उपवास रखने वाले साधकों ने देवी सिद्धिदात्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की। सुबह से ही घराें में हवन की तैयारियां चलती रहीं। इसके पूर्व नवरात्र के आठवें दिन व्रत रहने वालों ने स्नान ध्यान कर देवी दुर्गा की पूरे भक्ति भाव से आराधना की। इसके बाद समूह में बैठकर स्वाहा की गूंज के बीच हवन का कार्यक्रम चला। शहर के देवरही मंदिर व अहिल्यापुर के अहिल्वार मंदिर में नारियल चुनरी चढ़ाने वालों की भीड़ रही। उधर पूजन समितियों की ओर से भी कई जगहों पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों की ओर से कन्याओं को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए। रेलवे स्टेशन रोड पर आशा फार्मेसी की ओर से सामूहिक प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। उधर देर शाम को पूजन पंडालों में प्रतिमाओं के दर्शन पूजन के लिए लोग उमड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार संग आए बच्चों ने मेले का खूब आनंद लिया और अपनी मनपंसद चीजों की खरीदारी भी की। रामगुलाम टोलाममें सार्वजनिक दल की ओर से बड़ी व आकर्षक प्रतिमाएं अपने अलग डिजाइन की वजह से श्रद्धालुओं में चर्चा का विषय रहीं। रुद्रपुर मोड़ के पास मां ममतामयी क्लब कठिनईया की ओर से लंबे पंडाल में रखी गई कुल 17 प्रतिमाएं भी सभी को खूब आकृष्ट करती रहीं। शुक्रवार की शाम को यहां पर वार्ड नंबर चार के सभासद बालेंद्र बहादुर उर्फ राजन सिंह ने कन्याओं का पूजन भी किया और इन्हें उपहार देकर आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें