फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

कानपुर के विकास दुबे का रिश्तेदार बताकर मांगी थी रंगदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जेल चौकी के पास एक एजेंसी के मैनेजर से कानपुर के विकास दुबे के नाम पर रंगदारी मांगने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस मिला। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के रामनाथ देवरिया के रहने वाले शंभूशरण मिश्र बरहज रोड में जेल पुलिस चौकी से कुछ ही दूर स्थित एक एजेंसी के मैनेजर हैं। बुधवार को एजेंसी के एक कर्मचारी के मोबाइल पर फोन आया और उसने मालिक का नंबर मांगा। कर्मचारी ने मैनेजर शंभूशरण मिश्र से बात कराई। बदमाश ने कानपुर के विकास दुबे का रिश्तेदार बताते हुए साथियों की जमानत के लिए मालिक से रुपये दिलाने को कहा। ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। मैनेजर शंभूशरण ने सदर कोतवाली को तहरीर दी। पुलिस मोबाइल नंबर से बदमाश का पता करने में जुट गई। पुलिस की जांच में पता चला कि रंगदारी मांगने वाला बदमाश अनूप तिवारी रामनाथ देवरिया मोहल्ले का ही रहने वाला है। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। सदर कोतवाली पुलिस ने पुरवां चौराहे से उसे तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। अनूप सदर कोतवाली थाने का टॉप 10 बदमाश है। उस पर चोरी, लूट, मारपीट और गैंगेस्टर एक्ट में केस दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में सदर कोतवाल टीजे सिंह, एसआई विपिन मलिक, कांस्टेबल अमित चौबे, विजय प्रताप यादव, मेरोज, अरुण खरवार, विमलेश शामिल रहे। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि विकास दुबे का रिश्तेदार बनकर रंगदारी मांगने वाले अनूप तिवारी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट में-
अनूप पर दर्ज हैं 12 केस
मुअसं 103/11, 60 एक्साइज एक्ट, थाना सदर कोतवाली।
मुअसं 874/17, 147, 323, 504, 506, 325, थाना सदर कोतवाली।
मुअसं 779/18, धारा 356, थाना सदर कोतवाली।
मुअसं 005/19, 411, 413, थाना सदर कोतवाली।
मुअसं 403/19, 391, थाना सदर कोतवाली।
मुअसं 673/18, 392, थाना सदर कोतवाली।
मुअसं 336/18, 356 थाना सदर कोतवाली।
मुअसं 761/18, 379, 411 थाना शाहपुर, गोरखपुर।
मुअसं 753/18, 379, 411, थाना शाहपुर, गोरखपुर।
मुअसं 005/19, धारा 379, 411, थाना शाहपुर, गोरखपुर।
मुअसं 394/19, धारा 392, 411, थाना सदर कोतवाली।
मुअसं 421/2ऱ्0, 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, थाना कोतवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें