फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर और फार्मासिस्ट समेत 57 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर और फार्मासिस्ट समेत 57 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई
विज्ञापन

संक्रमितों की संख्या हुई 1868, एक और संक्रमित की मेडिकल कॉलेज में मौत
बरहज सीएचसी तीन दिन के लिए सील, सभी स्वास्थ्यकर्मियों की होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/बरहज। कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शनिवार को 57 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें बरहज, गौरीबाजार सीएचसी के फर्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय और दो एंबुलेंस चालक पॉजिटिव हैं। संक्रमितों की संख्या 1868 पहुंच गई है, जबकि एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। बरहज सीएचसी, गौरीबाजार सीएचसी को सील कर दिया गया है।
बरहज सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। न्यू पीएचसी नरायनपुर, न्यू पीएचसी तरकुलवा में तैनात दो स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव मिले हैं। सलेमपुर के डोलछपरा गांव में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सलेमपुर नगर के सलाहाबाद में एक बुुजुर्ग, एक तीन वर्ष के बच्चे समेत तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सलेमपुर की टीचर्स कॉलोनी में एक युवक संक्रमित मिला है। भाटपाररानी एसबीआई बैंक का एक कर्मचारी जांच में पॉजिटिव मिला है। पिपरा चंद्रभान गांव में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बनकटा के सोहनपुर और बंजरिया गांव के छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गौरीबाजार सीएचसी के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सलेमपुर सीएचसी के एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो एंबुलेंस चालकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 1868 हो गई है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती बरहज के आजाद नगर निवासी एक बुजुर्ग की कोरोना से शुुक्रवार की रात मौत हो गई। अब तक जिले में 13 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 57 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जिस सीएचसी, पीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव मिले हैं। उसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन

सलेमपुर ब्लॉक में अब तक 139 संक्रमित
97 लोग नगर में संक्रमित, सलाहाबाद वार्ड में एक परिवार के 15 व एक दूसरे परिवार के 17 लोग संक्रमित
नगर में शुरू हुआ डोर टु डोर सर्वे का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सलेमपुर में कोरोना संक्रमितों की तादाद दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। पूरे ब्लॉक में 139 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि नगर में 97 लोग संक्रमित हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित नगर का सलाहाबाद वार्ड है। जहां एक व्यापारी के परिवार के 15 व एक अधिवक्ता के परिवार से 17 लोग संक्रमित हैं। इसको लेकर तहसील प्रशासन ने पूरे तहसील क्षेत्र में सोमवार से शुक्रवार तक संपूर्णलॉक डाउन कर रखा है। वहीं, सीएचसी की तरफ से शनिवार से डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
एंटीजेन किट से 448 लोगों की जांच हुई, जिसमें 71 लोग संक्रमित पाए गए। 42 लोग होम आइसोलेशन में हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के चलते तहसील प्रशासन ने सोमवार से शुक्रवार तक संपूर्ण लॉकडाउन कर रखा है। शनिवार व रविवार से पहले से ही लॉकडाउन चल रहा है। इस बाबत अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि नगर में सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसमें संदिग्ध लोगों की जांच की जाएगी।
फोटो समाचार
सुनसान रहीं सड़कें, बंद रहीं दुकानें
सलेमपुर। कोरोना संक्रमण का खौफ नगर में देखने को मिला। शनिवार को नगर में संपूर्ण लॉकडाउन प्रभावी रहा। दवा को छोड़कर सभी दुकानों का शटर बंद रहा। परिवहन निगम की बसें तो चलती दिखीं। वहीं, सड़क पर इक्का-दुक्का वाहन चलते दिखाई दिए।
ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से पांव पसार रहा है संक्रमण
भाटपाररानी। अब कोरोना संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से अपना पांव पसार रहा है। इससे इन जगहों पर भी इस बीमारी को लेकर दहशत व्याप्त हो चला है। विकासखंड के अनेक गांव इसकी चपेट में आते जा रहे हैं।
ग्राम फुलवरिया में एक ही परिवार के तीन लोग पति, पत्नी और बेटे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ग्राम लाखोंपार में एक ही परिवार के नौ लोग कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा क्षेत्र के अजोरिया, बेलपार पंडित, सिरसिया मिश्र, तिलौली, हरपुर आदि गांव में भी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जबकि इसमें से अनेक क्वारंटीन होने के बाद निगेटिव भी हो चुके हैं। फिर भी इसको लेकर गांव में लोग दहशत में रह रहे हैं। भाटपाररानी पीएचसी के प्रभारी डॉ. केएम ने बताया कि गांव में आशा के माध्यम से लोगों को बचाने के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिन गांवों में कोरोना वायरस के मरीज पाए जा रहे हैं, उनके घरों को सील कर सैनिटाइज करने की प्रक्रिया जारी है।
सीएचसी के चिकित्सक समेत दस कोरोना संक्रमित मिले
रुद्रपुर। नगर सहित क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को सीएचसी पर हुई जांच में दस नए कोरोना संक्रमित मिले। सीएचसी के एक चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव मिलने से जांच में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। नगर एक आयुर्वेद चिकित्सक और मेन मार्केट के चिकित्सक की पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिली।
सीएचसी पर रविवार को 70 लोगों की जांच की गई। इसमें दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएचसी के आयुष चिकित्सक के संक्रमित मिलने पर कर्मचारी सकते में आ गए। सीएचसी गेट के सामने रहने वाले एक डॉक्टर की पत्नी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ र्गइं। यहां अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कोतवाली के समीप एक आयुर्वेद चिकित्सक कोरोना संक्रमित मिले। लाला टोली वार्ड में एक स्कूल के प्रबंधक भी कोरोना पॉजिटिव मिले। क्षेत्र के बेलवा दुबौली, खोरमा कन्हौली में भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
मगहरा में दुकानदार निगेटिव, परिवार के सात सदस्य पॉजिटिव
मगहरा। स्थानीय चौराहा स्थित कोरोना संक्रमित एक दुकानदार की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन उसके परिवार के अन्य सात सदस्यों की रिपोर्ट संक्रमित आने से हड़कंप है। चौराहे की साफ-सफाई, सैनिटाइज आदि न कराए जाने से आक्रोश है।
विज्ञापन

परसियां भगवती निवासी एक व्यक्ति की मगहरा चौराहे पर दुकान है। करीब चार दिन पूर्व जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल लिया था। दोबारा हुई जांच में दुकानदार निगेटिव, जबकि दुकानदार का पुत्र, पुत्रवधू, पौत्र-पौत्री सहित सात लोगों की जांच रिपोर्ट संक्रमित आई है। दुकानदार के घर में संक्रमितों की संख्या अधिक पाए जाने पर आसपास के लोग सहमे हैं। मगहरा चौराहे पर करीब 200 छोटी-बड़ी दुकानें हैं। जहां रोजाना दोहनी, परसियां, खखड़ी सहित करीब दो दर्जन गांवों के लोगों की जरूरत के सामान के लिए आवाजाही रहती है। चौराहे पर संक्रमितों की संख्या अधिक होने और समुचित प्रबंध न होने से दुकानदार सहमे हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सलेमपुर राजेश गुप्त ने बताया कि प्रधान बसंत को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें