फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। आजमगढ़ जिले से फरार 25 हजार के इनामी बदमाश अपराधी यादव उर्फ मंटू यादव को सुरौली और मदनपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी बाजार क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

मौके से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा और बाइक बरामद की गई है। कार्रवाई बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है। अभियुक्त अपराधी यादव उर्फ मंटू यादव पर आजमगढ़ के कोतवाली थाने में दर्ज एक मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सुरौली व मदनपुर पुलिस की टीमें संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सुकईपुरा से ठाकुरदेवा पुल की ओर एक बदमाश बाइक से आ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें