फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को गोली मार खुद को उड़ाया

Mon, 10 Apr 2017 10:53 PM IST
deoria
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
देवरिया/बरहज। 
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेन में घुसकर सिरफिरे युवक ने भाई की साली को गोली मार दी। आरोपी पिस्टल लेकर भाग रहा था तो भीड़ ने घेर लिया। इसी बीच उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। जिला अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवती को मेडिकल कॉजेल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना का कारण एकतरफा प्यार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के चवरिया बुजुर्ग की 25 वर्षीय रागिनी नायक पुत्री शेषनाथ नायक मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीसीपीएम (ब्लॉक कमेटी प्रासेसिंग मैनेजर) पद पर कार्यरत थी। संविदा की नौकरी उसे दो वर्ष पहले मिली थी। सोमवार की सुबह 11:30  बजे रागिनी ऑफिस में आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही थी। तभी बहन का देवर गगहा, जगदीशपुर भलुआन निवासी संजय कुमार नायक भी पहुंच गया। रागिनी ने फोन कर जीजा दीपक नायक को इसकी सूचना दी। इस बात से नाराज होकर सिरफिरे संजय ने रागिनी की दाई कनपटी में सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आशा कार्यकर्ता मालती देवी शोर मचाने लगीं। कमरे से निकलने के बाद युवक भागने लगा। गोली की आवाज सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने आरोपी को घेर लिया। इस दौरान उसने पहले हवाई फायरिंग की, फिर खुद को गोली से उड़ा लिया। काफी देर तक आरोपी की शिनाख्त नहीं हुई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान संजय नायक की मौत हो गई। जबकि रागिनी की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि संजय भाई की साली रागिनी से शादी करना चाहता था। रागिनी तैयार नहीं हुई। इसके बाद सिरफिरे युवक ने बड़ी घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस ने मुंगेर मेड अवैध पिस्टल, फुल मैगजीन और जेब से दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया। मौके पर क्षेत्राधिकारी नागेंद्र सिंह और पुलिस कप्तान मोहम्मद इमरान भी पहुंचे और की जानकारी हासिल की। एसपी ने बताया कि जेब में मिले सुसाइड नोट में दोनों के बेहद प्रेम करने का जिक्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें