देवरिया। जिला अस्पताल में इलाज कराने आई महिला का उचक्कों ने मोबाइल और रुपया उड़ा दिया। वह एक युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी। भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ कर तलाशी, लेकिन कुछ नहीं मिला।
सदर कोतवाली के पड़री मल्ल निवासी फूलमती रिश्तेदार के साथ सोमवार को जिला अस्पताल इलाज कराने आई थी। वह कमरा नंबर 11 में पर्ची जमा कर अपनी बारी का इंतजार करने लगी। इसी बीच एक उचक्का महिला के पर्स से रखा मोबाइल और रुपये उड़ा दिया। महिला पास में ही खड़े एक युवक पर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी।
युवक मोबाइल नहीं चुराने की बात कहते हुए भागने लगा। लोगों ने उसे दौड़ा कर इमरजेंसी के बाहर पकड़ लिया। महिला युवक पर मोबाइल पर पैसा देने का दबाव बनाने लगी। मौजूद लोगों ने युवक की तलाशी ली लेकिन उसके पास न तो मोबाइल मिला न ही रुपये। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।