फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में महिला की मौत, हंगामा

Mon, 29 Aug 2016 11:06 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
आरोपी डाकटर पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बघौचघाट/कंचनपुर। तीन बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत से गुस्साए परिवार वालों ने एक निजी अस्पताल में खूब हंगामा किया। डाकटर अस्पताल छोड़कर भाग गए जबकि दो कर्मचारी बंधक बना लिए गए। मौके पर पंहुची पुलिस को परिवार के लोग शव नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


वे मुआवजे के रूप में 20 लाख रूपये की मांग के साथ आरोपी डाकटर पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस अस्पताल के दो कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। गुजरात में काम रहे तरकुलवा, बरवां सेमरा निवासी विजय मल्ल यादव की 36 वर्षय पत्नी कमलावती गर्भवती थी। रविवार की रात उसे दर्द शुरू हुआ तो परिवार के लोग पथरदेवा बाजार के एक निजी अस्पताल पर लेकर गए। अस्पताल के कर्मचारी महिला के नार्मल डिलेवरी आश्वासन देते रहे लेकिन रात साढे नौ बजे महिला का डाक्टर ने  आपरेशन कर दिया। उसने तीन बच्चों को जन्म दिया।

आपरेशन के बाद कमलावती की हालत खराब हो गई।  घबड़ाए डाक्टर दो अन्य कर्मचारियों के साथ महिला को लेकर जिला अस्पताल के लिए निकले। लेकिन वे डुमरी चौराहे से गोरखपुर के लिए चल पड़े। रास्ते में महिला की मौत हो गई। रात दो बजे के करीब कर्मचारी महिला का शव लेकर अस्पताल गांव पहुंचे । महिला की मौत होने से परिवार वाले नाराज हो गए।
विज्ञापन


तबतक यह खबर विजय मल्ल के गांव पुहंच गई। वहां से दजर्न भर लोग अस्पताल पर आ धमके। अस्पताल पर भीड़ बढ़ता देख डाक्टर चुपके से फरार हरो गया जबकि गांव वाले एम्बुलेंस के साथ अस्पताल के दो लोगों को बंधक बना लिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कर्मियों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित पक्ष ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। घरवालों ने शव पुलिस को देने से मना कर दिया।

मृत  महिला के पति विजय मल्ल को गुजरात से आने के बाद अगली कार्रवाई की बात कह रहे है। महिला के जने तीनों बच्चे स्वास्थ है। एसपी मोहम्मद इमरान ने कहा कि डाक्टर के डिग्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। रिपोर्ट अगर गलत होगी तो डाक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें