फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में हुई मारपीट, गोली चली

Tue, 30 May 2017 10:58 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गौरीबाजार। बांकी गांव में रास्ते की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। ईंट-पत्थर चलने के बाद किसी ने हवा में फायरिंग कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने दोनों तरफ से छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस फायरिंग की घटना से इन्कार कर रही है। राइफल और कारतूस भी पुलिस के कब्जे में है। गौरीबाजार थाना के बांकी गांव में धर्मेंद्र चौरसिया और राजेश गुप्ता के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कई बार तक थाने में पहुंचा।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच विवादित जमीन को लेकर मारपीट शुरू हुई। लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर चलने लगे। किसी ने घटना की जानकारी यूपी-100 को दी। विवाद बढ़ता देख किसी ने हवाई फायरिंग कर दी। इंस्पेक्टर डीपी सिंह अतिरिक्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। आरोप है कि किसी पक्ष ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की थी। हालांकि इंस्पेक्टर ने गोली चलने की बात से इन्कार किया है। पुलिस ने मौके से  लाइसेंसी असलहे, 19 कारतूस को कब्जे में लिया।

एक पक्ष से धर्मेन्द्र, रामानंद, रामसुरेश चौरसिया तो दूसरी तरफ से राजेश गुप्ता, रवि गुप्ता, कमलेश चौहान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद केे बाद गांव में तनाव है। दोनों तरफ के लोगों ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि फायरिंग के बारे में गांव के कई लोगों से पूछताछ की गई। गोली की आवाज किसी ने नहीं सुनी। विवाद हुआ है, जांच की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर सलेमपुर के  लार के रक्सा गांव के सार्वजनिक धोबी घाट पर गांव के कुछ लोग कब्जा कर रहे है। मना करने पर मान नहीं रहे है। ग्राम प्रधान दीपक कुमार के नेतृत्व में गांव के 20 से अधिक लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम से किया है। लोगों ने सार्वजनिक जमीन ने कब्जा खाली कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें