फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला सहित दो की मौत

Thu, 14 Jul 2016 10:40 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू। बाइक से बारात जा रहे युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। मौके पर युवक की मौत हो गई। घटना मुसैला चौराहे के करीब हुई। वहीं दूसरी घटना में बरडीहा चौराहे से बाजार कर घर लौट रही महिला को बाइक सवार ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बुधवार की शाम रुद्रपुर थानाक्षेत्र के श्रीनगर कोल्हुआ निवासी मनोज यादव बाइक से सलेमपुर की तरफ बारात करने जा रहे थे। खुखुंदू थानाक्षेत्र के मुसैला के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मनोज की मौत हो गई।


जबकि खुखुंदू थानाक्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी बचिया देवी शाम को स्थानीय चौराहे के बाजार की तरफ गई थी। वह सड़क पार कर रही थी। बाइक सवार युवक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बहादुरपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से विजयीपुर मठिया निवासी मन्नू घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि हाटा मठिया निवासी अमवा निवासी छोटेलाल यादव शहर आ रहे थे। भीमपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें