फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में पकड़ी गई दो ट्रक अवैध शराब और असलहे की फैक्ट्री

Wed, 04 Apr 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली में शिवपुर पड़रही मुर्गी फार्म से बरामद शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर (देवरिया)। रामलक्षन चौकी क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से जिले की एसओजी, ईगल और स्वाट टीम को मंगलवार की रात और बुधवार को बड़ी सफलता हासिल हुई। एक जगह पर स्वाट टीम ने करीब 40 लाख रुपये की अवैध शराब और असलहे की फैक्ट्री पकड़ी गई। वहीं एसओजी और ईगल टीम को 804 पेटी अवैध शराब मिली।
विज्ञापन

स्वाट टीम के प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर मंगलवार की रात को शिवपुर पड़रही के रमाशंकर निषाद के पोल्ट्री फॉर्म पर छापा मारा गया, जहां से पुलिस को दो ट्रक अवैध शराब के साथ अवैध असलहे की फैक्ट्री मिली। फैक्ट्री से पुलिस को पांच देसी तमंचा, एक देसी रायफल सहित दर्जनों की संख्या में अर्द्धनिर्मित तमंचे के अलावा असलहा बनाने के कई औजार मिले। यहां से मौके पर झंगहा थाना के टमठा गांव के रहने वाले सोहन, शिवपुर पड़रही के धनंजय, सुरेश निषाद और बरहज थाने के पैना गांव के ध्रुव देव पांडेय को गिरफ्तार किया। वहीं इसके 12 घंटे के अंदर ही पुलिस को लक्ष्मीपुर के बीएसएनएल टॉवर से बुधवार की दिन में एसओजी और ईगल टीम ने छापेमारी करके 804 पेटी अवैध शराब बरामद किया। पुलिस को टॉवर के पास से एक महिला गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें