फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सपा नेता समेत पांच को जेल

Tue, 17 Jan 2017 10:56 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सलेमपुर। गांव में बाहरी बदमाशों की आने की सूचना झूठी निकली। पेड़ काटने को लेकर उपजे विवाद में बीडीसी सदस्य ने पुलिस को भ्रामक जानकारी दे दी। रात को गई पुलिस ने पूर्व प्रधान और बीडीसी सदस्य समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। धनौती राय गांव निवासी समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व प्रधान रामप्रकाश यादव और सपा नेता बीडीसी सदस्य रामप्रवेश यादव के बीच अक्सर विवाद होता रहता है।
विज्ञापन


पेड़ काटने को लेकर कई दिनों से दोनों पक्षों में तनातनी थी। सोमवार की रात करीब आठ बजे बीडीसी सदस्य ने बदमाश आने की सूचना एसपी और कोतवाल के मोबाइल पर दी। सक्रिय हुई पुलिस रात को गांव पहुंची।

पता चला कि पूर्व प्रधान रामप्रकाश अपने घर पर सो रहे थे। शिकायत झूठी निकली। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले ली।
विज्ञापन


जिसमें बीडीसी सदस्य रामप्रवेश यादव, पूर्व प्रधान रामप्रकाश यादव, उदयप्रताप यादव, सु्ग्रीव यादव, रामाश्रय यादव को गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर मंगलवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को 14 दिन के लिए भेज दिया गया। कोतवाल रफीक अहमद ने बताया कि धनौती राय बर्नेबुल बूथ है। इन लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें