फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचलड़ी चौराहे पर लगाया दो घंटे जाम

Thu, 29 Oct 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिनों से पचलड़ी चौराहे पर विद्युत आपूर्ति ठप होने से गुस्साए लोग बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर गए। चौराहे पर करीब दो घंटे तक जाम लगाया। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन में आपूर्ति बहाल नहीं होने पर उपखंड कार्यालय पर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
चौराहे पर करीब सौ उपभोक्ताओं के यहां रतनपुर गांव में लगे ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति होती है। ढीले लटकते तार से हादसे की संभावना बनी थी।
ऐहतियात के तौर पर लोगों ने तार काट कर ट्रांसफार्मर से अलग कर दिया। विभाग को तार कसने की सूचना दी गई, लेकिन स्टोर में तार न होने की बात कह कर्मचारियों ने पल्ला झाड़ लिया। इससे पांच दिनों से चौराहे पर विद्युत आपूर्ति ठप है। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
गांव के उद्धव गुप्ता, मोनू बाबा, निर्मला देवी, प्रहलाद ठठेरा, डॉ. आरडी गुप्ता, अंगद मौर्या, विनोद आदि ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

बिजली के बिना दिनचर्या पूरी तरह से चरमरा गई है। विभागीय अफसर सिर्फ झूठा आश्वासन देने में लगे हैं। 48 घंटे के भीतर आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो सैकड़ों लोगों के साथ उपखंड कार्यालय पर अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीओ सत्येंद्र चौहान ने लोगों को 24 घंटे में आपूर्ति चालू करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि स्टोर में नए तार और पोल आ गए हैं। साधन का इंतजाम कर सामान को पचलड़ी भेजा जा रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें